जयपुर। महफिल-ए-साज संगीत ग्रुप के द्वारा दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की याद में संगीतमय कार्यक्रम राजपार्क स्तिथ पिंक कैफे में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के संस्थापक मोहम्मद सिद्दीक आजाद, रिजवान एजाजी, मीनाक्षी सिंह, अभिनेता राज जांगिड़, मदन मोहन पालीवाल, महेंद्र, अशोक गोयल, लोकेश पुरोहित, ममता शर्मा, अनिल भारद्वाज, दीपक गौड़, अमित व्यास, योगेन्द्र वर्मा आदि ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। इस दौरान सभी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको अपने अपने अंदाज में याद किया।
: