तृतीय मास्टर्स नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के अमित ने जीता रजत पदक

जयपुर। गाजीपुर उत्तर प्रदेश में 27 से 29 अगस्त तक आयोजित तृतीय मास्टर्स नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के अमित शर्मा ने भार वर्ग 81  कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया। मीडिया कोऑर्डिनेटर नंद किशोर शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2018 में अमित शर्मा शर्मा ने बार्सिलोना में आयोजित वार्ड मास्टर्स वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। अमित शर्मा डाक विभाग में कार्यरत हैं। अखिल भारतीय डाक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अतिरिक्त अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके लिए डाक विभाग की अनुब्रता दास निदेशक डाक सेवाएं जयपुर मुख्यालय ने रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए अमित के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Most Read