जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. महेंद्र मीना राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025 के लिए चयनित

जोबनेर। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र मीना को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित भारतीय संसद भवन में भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद 2025 समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी युवा कृषि वैज्ञानिक को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए नकद, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से अंकित गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र एवं शॉल प्रदान किए जाएंगे। जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे कृषि जगत के लिए गर्व की बात है। यह नैनो तकनीक किसानों के लिए एक वरदान साबित होगी और जैविक खेती को बढ़ावा देगी। जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. एन. के. गुप्ता के अनुसार, डॉ. महेंद्र मीना अब तक चार नैनो तकनीकों का आविष्कार कर चुके हैं। इनमें शामिल हैं। अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. महेंद्र मीना ने कहा कि यह पुरस्कार उनके माता-पिता, जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय और सभी सहयोगियों के समर्थन का परिणाम है। उनका लक्ष्य भारतीय कृषि क्षेत्र में नवाचार लाकर किसानों की मदद करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।


ऑल राजस्थान कान्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन समारोह आज
जयपुर। ऑल राजस्थान कान्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आज नर्सिंह महाराज का मन्दिर, गोपाल बाड़ी, अजमेर पुलिया में होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से राजस्थानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव महोत्सव किया जाएगा। तत्पश्चात् शाम 5 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम चन्द बैरवा उप-मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री, राजस्थान सरकार एवं स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा, हरि सिंह रावत विधायक भीम एवं महामण्डलेश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य विधायक हवामहल, कुसुम यादव महापौर, जयपुर नगर निगम हैरिटेज भी रहेंगे।