गंगापुर सिटी।टोंसवाई माधोपुरक संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ परिवार के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं उनके पुत्र अशोक सिंह जौनपुरिया शनिवार को गंगापुर सिटी के वजीरपुर मंडल के दौरे पर रहे छोटी उदेई, पिलौदा, बगलाई, सैमाडा, रेंडायल गुर्जर, भालपुर, राजपुत ढाणी, मोहचा खंडीप फुलवाड़ा मैडी मोड मठ रायपुर कुसाय खेडला बडौली किशोरपुर वजीरपुर शेखपुर शयारौली गांव में सुबह 8:00 बजे से लेकर देर रात्रि तक जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया को समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान अशोक सिंह जौनपुरिया कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में देव दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल उप प्रधान पुष्कर जाट पूर्व उप जिला प्रमुख विजयलक्ष्मी मीणा जिला परिषद सदस्य छोटेलाल मीणा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद मीणा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धन सिंह मावई जिला महामंत्री उदय सिंह डायरेक्टर लखी पंडित पूर्व सरपंच पृथ्वीराज मीणा एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री शत्रुघ्न मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष अनमोल तोमर युवा नेता दर्शन सिंह गुर्जर बने सिंह जाट बलराम चौधरी रमेश शर्मा सरपंच प्रतिनिधि कुबेर जाटव सरपंच रमेश कोली मोजूद रहे।
: