9 घंटे के सर्च-ऑपरेशन में भी पकड़ नहीं आया लेपर्ड

जयपुर के गोपालपुरा पुलिया के नजदीक गुरुवार रात फैक्ट्री में पहुंच लेपर्ड एक बार फिर नाले की मदद से एमएनआईटी और स्मृति वन की और निकल गया है। शुक्रवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों को लेपर्ड के फुटप्रिंट मिवन विभाग के कर्मचारियों का अनुमान है कि लेपर्ड जिस रास्ते से आया था, उसी से वापस चला गया है। इसके बाद कंपनी में काम करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि एहतियातन सुरक्षा बढ़ाते हुए कंपनी के अधिकारियों ने दुपहिया वाहनों से जाने वाले कार्मिकों का प्रवेश रोका हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए दोपहिया चालकों को कर में बिठाकर कंपनी के अंदर छोड़ा जा रहा है। साथ ही सभी वर्कशॉप और ऑफिसेज के शटर बंद करके काम किया जा रहा है।ले हैं। जिसके बाद फॉरेस्ट की टीम ने एमएनआईटी और स्मृति वन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।   दरअसल, गुरुवार शाम 4:15 से 4:30 के बीच NBC की स्पेशल इंजीनियरिंग फैक्ट्री के कर्मचारियों ने लेपर्ड को पहली बार देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद देर रात तक लेपर्ड को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी रखा गया। हालांकि रात के अंधेरे में ट्रेंकुलाइज करना संभव नहीं था। इसलिए लेपर्ड की मूवमेंट पर नजर रखी गई। सुबह भी वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अब लेपर्ड फैक्ट्री से निकल MNIT और जलधारा के रस्ते स्मृति वन की और निकल चुकी है।