जयपुर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योगाभ्यास किया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सांसद मंजू शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को योग करने में परेशानी आई और वे कई योग क्रियाएं नहीं कर पाए।
- शहर के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्बर्ट हॉल में 2000, बिड़ला मंदिर पर 600, सिटी पार्क मानसरोवर में 200, हवामहल के सामने 100, पत्रिका गेट पर 700 और सेंट्रल पार्क में 600 लोगों ने भाग लिया।
- जलमहल की पाल पर 1000, आमेर फोर्ट में 600, गलता जी मंदिर परिसर में 200, सिटी पैलेस में 100, गोविंद देव जी मंदिर में 200 और जयगढ़ फोर्ट में 100 प्रतिभागी शामिल हुए। कुल मिलाकर 9400 लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
- आयुष विभाग की देखरेख में योग प्रशिक्षकों ने सभी स्थानों पर लोगों को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। योग दिवस का आयोजन उपखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक किया गया।
को योग करने में परेशानी आई और वे कई योग क्रियाएं नहीं कर पाए।